फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   fagli festival celebrated in mahunti nag temple

माहुंटी नाग के मंदिर कोट में फागली उत्सव

Sat, 27 Feb 2021 11:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
fagli festival celebrated in mahunti nag temple
कुल्लू के खराहल घाटी के माहुंटी नाग। - फोटो : Kullu
कुल्लू/खराहल। आराध्य देवता माहुंटी नाग के मंदिर कोट में शनिवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं, हारियानों ने शीश नवाया और आशीर्वाद लिया। उत्सव का शुभारंभ देवालय में सुबह विशेष पूजा-अर्चना से हुआ।
विज्ञापन

पुजारी की ओर से चारों दिशा में तीर छोडे़ गए। इसे पकड़ने के लिए जद्दोजहद हुई। पहला तीर पकड़ने में घराकड़ के निवासी शान ठाकुर सफल रहे। फागली उत्सव में देवता के गूर ने देव नृत्य करते हुए बर्फ के गोले चारों दिशा में फेंके। देवता के पुजारी ने पारंपरिक तरकश से तीर निकालकर चारों दिशा में छोड़े। मान्यता है कि जो पुजारी की ओर से छोड़े गए तीर को सबसे पहले पकड़ने में सफल होगा, उसकी मनोकामना पूरी हो जाती है। गूर की ओर से फेंके गए बर्फ के गोले का भी अपना महत्व है। देव कारकूनों का कहना है कि देव खेल के दौरान गूर जिस दिशा में अधिक बर्फ फेंकते है, उस दिशा में ओलावृष्टि से फसल को भारी नुकसान होने की संभावना रहती है। उत्तर दिशा में अधिक बर्फ गिरी। फागली उत्सव में सदियों से चली आ रही देव परंपरा का निर्वहन किया गया। देवता की ओर से छोड़े गए पहले तीर के लिए सैकड़ों लोगों के बीच कशमकश का नजारा देखने को मिला। घाटी के चुनी लाल, अशोक ठाकुर, अखिल ठाकुर, नवीन आदि ने बताया कि मंदिर के प्रांगण में देव परंपरा के मुताबिक फागली उत्सव मनाया गया। इस मौके पर भारी संख्या में लोगों ने शीश नवाया।
विज्ञापन

बारिश का देवता मांहुटी नाग: कारदार
कुल्लू। देवता के कारदार लाल चंद ठाकुर ने बताया कि माहुंटी नाग अपने हारियानों और भक्तों की हर मुसीबत दूर करते हैं। देवता सूखे में बारिश भी करवाते हैं। बारिश के लिए देवता से प्रार्थना की है। फागली उत्सव में श्रद्धालुओं और हारियानों को देव भोज भी वितरित किया गया। इस साल भारी संख्या में लोगों ने देवता से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed