फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Explain the duties of NSS to the volunteers.

Kullu News: स्वयंसेवियों को बताए एनएसएस के कर्तव्य

Sun, 11 Aug 2024 04:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 04:00 PM IST
विज्ञापन
Explain the duties of NSS to the volunteers.
कुल्लू कॉलेज में नए सत्र का हुआ पहला परिचय कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने नए सत्र के विद्यार्थियों के लिए पहला परिचय कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. खेमचंद ठाकुर और डॉ. शशि शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने सभी स्वयंसेवियों को एनएसएस के कर्तव्यों और उद्देश्यों से अवगत करवाया।

डॉ. खेमचंद ठाकुर और डॉ. शशि शर्मा ने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवियों का दायित्व है कि वे समुदाय की आवश्यकताओं और समस्याओं की पहचान कर उन्हें समाधान की प्रक्रिया में शामिल करें। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवी अपने सामाजिक और नागरिक जिम्मेदारी को विकसित करें। समूह में रहने और जिम्मेदारियों को साझा, आपात स्थितियों एवं प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की क्षमता विकसित करें। कहा कि एनएसएस का शैक्षिक लक्ष्य वास्तविक जीवन की स्थितियों में होने वाली समुदाय, सामाजिक संरचना, शक्ति संघर्ष आदि जैसी अवधारणाओं की समझ हासिल करने के अलावा कार्यक्रम नियोजन के क्षेत्र में दक्ष बनाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed