{"_id":"617e7e3b4f89a05c7d75b600","slug":"evms-under-tight-security-counting-of-votes-will-be-done-in-dhalpur-kullu-news-sml3889146171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़े सुरक्षा घेरे में ईवीएम, ढालपुर में होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़े सुरक्षा घेरे में ईवीएम, ढालपुर में होगी मतगणना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला कुल्लू में शांतिपूर्वक मतदान के बाद राजनीतिक दलों के नेताओं की धुकधुकी बढ़ गई है। मतों की गिनती जिला मुख्यालय कुल्लू के डिग्री कॉलेज ढालपुर में होगी। जिले भर से ईवीएम यहां पहुंचनी शुरू हो गई हैं।
हालांकि, कुल्लू के साथ बंजार और मनाली की ईवीएम और वीवीपैट मशीनें शनिवार देर रात करीब तीन बजे तक स्ट्रांग रूम में पहुंच गई थीं। 150 से 200 किलोमीटर दूर जिले के बाह्य सराज आनी विस की ईवीएम रविवार शाम छह बजे तक कड़ी सुरक्षा में लाई गई। मतगणना से पहले ईवीएम और वीवीपैट का सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है। तीन सुरक्षा घेरों के साथ ईवीएम पर सीसीटीवी से भी निगरानी रहेगी। पहला सुरक्षा घेरा आईटीबीपी जवानों का रहेगा। दूसरा घेरा पुलिस बटालियन और तीसरे दायरे में स्थानीय पुलिस तैनात रहेगी। पुलिस ने शहर की रात्रि के साथ दिन की गश्त तेज कर दी है। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू ने मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। मतगणना में लगे अधिकारी सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंच जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष गर्ग ने कहा कि सभी ईवीएम और वीवीपैट मशीनें देर रात तक कुल्लू पहुंच गई थीं। आनी विधानसभा की ईवीएम रविवार को लाई गई हैं। इन्हें स्ट्रांग रूम में कड़े सुरक्षा घेरे में रखा गया है। ईवीएम का समय-समय पर निरीक्षण भी किया जाएगा।