फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Even after two months, the four-lane bypass was not constructed and was washed away in the flood.

Kullu News: पहाड़ी से हुआ भूस्खलन, साढ़े 11 घंटे बंद रही राणाबाग-लोट सड़क

Wed, 29 Oct 2025 06:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 29 Oct 2025 06:31 AM IST
विज्ञापन
Even after two months, the four-lane bypass was not constructed and was washed away in the flood.
राणाबाग-बालू-लोट सड़क पर राणाबाग के पास दरका पहाड़। संवाद
कुल्लू। जिले की रघुपुर घाटी के राणाबाग के पास पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। इस कारण राणाबाग-बालू-लोट सड़क साढ़े 11 घंटे तक अवरुद्ध रही। ऐसे में यहां रघुपुर क्षेत्र से दूध की सप्लाई लेकर जा रही गाड़ियों के साथ कई वाहन घंटों तक फंस रहे और लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 12:00 बजे राणाबाग के पास कांडीबाग की तरफ जाने वाली सड़क पर एक पहाड़ी दरक गई और बड़ी-कड़ी चट्टानें सड़क पर गिर गईं।
ऐसे में रघुपुर घाटी के दूध की गाड़ियों के साथ कई अन्य वाहन चार से पांच घंटे तक फंसे रहे। कई भाजपा कार्यकर्ता भी यहां घंटों फंस रहे, उन्हें खेगसू में आयोजित भाजपा की परिचय बैठक में शामिल होने जाना था। हवा सिंह, टेक सिंह व बेली राम ने कहा कि गनीमत रही राणाबाग-बालू-लोट सड़क पर दरकी पहाड़ी से किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार रात 12 बजे से बंद हुआ मार्ग मंगलवार सुबह लगभग 11:30 बजे बहाल हुआ। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने कहा कि राणाबाग के पास पहाड़ी दरकने की सूचना मिली थी। इसके बाद मशीनरी मौके केलिए भेजकर सड़क को बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed