Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Essay and quiz competitions will be held in Keylong.

Kullu News: केलांग में होंगी निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं

Thu, 05 Nov 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Essay and quiz competitions will be held in Keylong.
केलांग (लाहौल-स्पीति)। भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के तहत लाहौल एवं स्पीति विधानसभा क्षेत्र में निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं होंगी। ये प्रतियोगिताएं 12 नवंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केलांग में आयोजित की जाएंगी। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कुनिका एकर्स ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी इनमें भाग लेंगे। इनमें महाविद्यालय, आईटीआई और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के छात्र शामिल हैं। प्रत्येक संस्थान निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी के लिए दो-दो विद्यार्थियों को नामित करेगा। प्रतियोगिताएं पूर्वाह्न 11 से दोपहर 12 बजे तक होंगी। एक विशेषज्ञ समिति लगभग 10 योग्य प्रतिभागियों का चयन करेगी। चयनित प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र मिलेंगे। ये प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लाहौल एवं स्पीति विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं में चुनावी जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed