{"_id":"65a572d8bb3ae007b40ff069","slug":"employee-restored-electricity-by-walking-14-km-kullu-news-c-89-1-ssml1015-14927-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कर्मचारी ने 14 किमी पैदल चलकर बहाल की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कर्मचारी ने 14 किमी पैदल चलकर बहाल की बिजली
Mon, 15 Jan 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। बिजली बोर्ड के कर्मचारी ने 14 किलोमीटर पैदल चलकर न्यूली में बिजली को बहाल किया। कर्मचारी कृष्ण ठाकुर ने छुट्टी के दिन रविवार को ड्यूटी कर बिजली आपूर्ति सुचारु की।
दरअसल सैंज घाटी की देहुरीधार पंचायत के गांव न्यूली में बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। बिजली के तार टूटने के कारण मकर संक्रांति के दिन रविवार को दो गांवों में बिजली गुल हो गई। विद्युत बोर्ड के कर्मचारी कृष्ण ठाकुर ने 14 किलोमीटर पैदल चलकर न्यूली में बिजली लाइन को दुरुस्त किया। सरकारी अवकाश और मकर संक्रांति होने के बावजूद कर्मचारी ने ड्यूटी देकर ग्रामीणों की परेशानी को हल किया।
कृष्ण ठाकुर मकर संक्रांति मनाने के लिए अपने गांव तलियारा चला गया था। बिजली लाइन टूटने की सूचना मिलनेे के बाद वह लाइन को ठीक करने के लिए निकल पड़ा। तलियारा से न्यूली तक 14 किलोमीटर सफर पैदल तय किया। ग्राम पंचायत देहुरीधार के प्रधान भगत राम और ग्रामीणों ने कहा कि कर्मचारी कृष्ण ठाकुर ने सेवाभाव का परिचय दिया है। संवाद