फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Emphasis on the role of animal husbandry in agricultural development

Kullu News: कृषि उन्नयन में पशुपालन की भूमिका पर जोर

Wed, 04 Jun 2025 04:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 04 Jun 2025 04:54 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on the role of animal husbandry in agricultural development
लाहौल की पंचायतों में विकसित कृषि संकल्प अभियान जारी
विज्ञापन

थिरोट, सिंदवारी, मूरिंग, कामरिंग और शेलिंग गांवों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के विभिन्न गांवों में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रमों का अभियान जारी है। अभियान का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि, बागवानी और पशु पालन की तकनीकों से जोड़कर उनकी आय और जीवन स्तर में सुधार लाना है।
इसी कड़ी में थिरोट, सिंदवारी, मूरिंग, कामरिंग और शेलिंग जैसे दुर्गम गांवों में कार्यक्रमों का आयोजन कर विशेषज्ञों ने खेती और पशुपालन के आपसी संबंध पर विस्तार से चर्चा की। विशेष रूप से पशुपालन की भूमिका को कृषि के संवर्धन में महत्वपूर्ण बताया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. अनुराग शर्मा, पशु चिकित्साधिकारी, किरतिंग लाहौल-स्पीति ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पशुपालन सिर्फ दुग्ध उत्पादन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जैविक खाद, खेत की उत्पादकता में वृद्धि और फसल विविधिकरण में भी सहायक है। यदि कृषि और पशुपालन को एकीकृत रूप में अपनाया जाए, तो यह किसानों की आमदनी को कई गुना बढ़ा सकता है। अभियान में कृषि विभाग, बागवानी विभाग, आत्मा परियोजना और हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। उन्होंने प्राकृतिक खेती, जलवायु आधारित कृषि तकनीकों, फल-सब्जी उत्पादन और पशु पोषण जैसे विषयों पर उपयोगी जानकारी प्रदान की।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed