{"_id":"66ba0085e9df143f4c032b8f","slug":"electricity-failed-in-jibhi-gushaini-and-gadsa-kullu-news-c-89-1-ssml1012-128661-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जिभी, गुशैणी और गड़सा में गुल हो गई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जिभी, गुशैणी और गड़सा में गुल हो गई बिजली
विज्ञापन
बारिश के कारण सेब और नाशपाती के तुड़ान पर भी पड़ा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू और आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई। बंजार, आनी, सैंज और मनाली के क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। रविवार रात से लेकर सुबह 9:00 बजे तक बारिश होती रही। इससे सेब और नाशपाती के तुड़ान पर असर पड़ा है। बारिश से बिजली आपूर्ति पर भी असर पड़ा।
जिले में 34 ट्रांसफार्मरों में से पांच मलाणा में पहले से ही बंद चल रहे हैं जबकि 29 ट्रांसफार्मर बंद होने से जिभी, गुशैणी और गड़सा इलाके में अंधेरा पसर गया है। पेयजल की 27 स्कीमों को विभाग सुचारु नहीं कर पाया है। इसमें दो योजनाएं सिंचाई की भी शामिल हैं। जिले में 26 सड़कें 13 दिनों से बंद चल रही हैं। इन इलाकों में बारिश के कारण सड़क बहाली का काम सिरे नहीं चढ़ रहा है।
जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता किशोर शर्मा ने कहा कि बारिश के कारण काम नहीं हो पा रहा है। जो योजनाएं प्रभावित चल रही हैं, उनको अधिक नुकसान पहुंचा है। विभाग केे अधिकारी और कर्मचारी योजनाओं को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार ने लोगों से बरसात में सतर्क रहने को कहा है। संवाद