नहीं भरे बिजली बिल, कटेंगे 250 विद्युत कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत उपमंडल एक कुल्लू ने बिल चुकता न करने वाले लापरवाह उपभोक्ताओं पर शिकंजा कस दिया है। विद्युत बोर्ड ने बिल जमा न करवाने पर करीब 250 उपभोक्ताओं के टीडीसीओ जारी कर दिए हैं। विद्युत बोर्ड द्वारा निकाले ऑर्डर के बाद फील्ड स्टॉफ विद्युत कनेक्शन काटने की प्रक्रिया को अमल में लाएगा। बिजली का बिल जमा करने पर ही बिजली कनेक्शन बहाल होगा। विद्युत उपमंडल एक कुल्लू में 250 उपभोक्ताओं के पास विद्युत बोर्ड की तीन लाख से अधिक राशि बकाया है। इस राशि को इन उपभोक्ताओं ने काफी समय से जमा नहीं करवाया है। बिजली बिल चुकता न करने पर विभाग ने बिजली कनेक्शन काटने का आर्डर जारी किए हैं।
इधर विद्युत मंडल कुल्लू की ओर से जारी किए आर्डर के बाद उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। गौर रहे कि पिछले माह भी विद्युत बोर्ड की ओर से बिल चुकता न करने पर उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए थे। बावजूद उपभोक्ताओं ने बिल चुकता नहीं किया। जिस पर कार्रवाई अमल पर लाते हुए टीडीसीओ जारी किए गए हैं। नियमानुसार बिल में अंकित तिथि के अनुसार बिजली बिल भरना अनिवार्य है, लेकिन लापरवाह उपभोक्ता इसे दरकिनार कर रहे हैं। बिल अधिक होने पर बोर्ड ने कार्रवाई अमल पर लाई है। उधर इस मामले को लेकर विद्युत बोर्ड कुल्लू मंडल-1 के सहायक अभियंता विमल प्रकाश ने कहा कि बिजली का बिल जमा न करने की सूरत में बोर्ड ने विद्युत मंडल की ओर से 250 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने के आर्डर जारी किए गए हैं। उपभोक्ताओं के पास विद्युत बोर्ड की तीन लाख से अधिक राशि बकाया है। बिल जमा करवाने के बाद ही कनेक्शन बहाल किया जाएगा। फील्ड टीमें अपने-अपने क्षेत्र में कार्रवाई करेगी।