फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Election for Zila Panchayat President and Vice-President postponed due to lack of quorum.

Kullu News: कोरम पूरा न होने से टला जिप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव

Mon, 06 Jul 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Election for Zila Panchayat President and Vice-President postponed due to lack of quorum.
कुल्लू। जिला परिषद (जिप) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव सोमवार को कोरम पूरा न होने के कारण टल गया है। 14 सदस्यों वाली जिला परिषद में चुनाव के लिए बुलाई गई बैठक में सिर्फ दो ही सदस्य शामिल हुए। कोरम के लिए दस सदस्यों की आवश्यकता थी। अब चुनाव के लिए फिर से बैठक बुलाई जाएगी लेकिन इसकी तिथि तय नहीं हुई। सोमवार को जिला प्रशासन ने जिप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए बैठक बुलाई थी। इसमें बरशैणी वार्ड से प्रवीण ठाकुर और धाउगी वार्ड से गिरधारी लाल चौहान ही पहुंचे। कोरम पूरा न होने पर प्रशासन ने चुनाव टाल दिए हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनाने के लिए भाजपा के पास बहुमत है। 14 में से 9 सदस्य भाजपा समर्थित जीतकर आए हैं। चार सदस्य कांग्रेस समर्थित हैं जबकि एक निर्दलीय सदस्य चुनाव जीती हैं। हालांकि भाजपा के पास अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के लिए बहुमत है लेकिन कोरम पूरा करने के लिए उनके पास एक सदस्य की जरूरत थी। अब अगली बैठक में सिर्फ बहुमत का आंकड़ा यानी 8 सदस्यों के साथ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हो सकेगा। इसके चलते अगली बैठक में चुनाव तय माने जा रहे हैं। सोमवार को प्रशासन ने चुनाव करवाने के लिए पूरी तैयारियां कर रखी थीं। जिला परिषद भवन के भीतर और बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जिला पंचायत अधिकारी दया राम ठाकुर ने बताया कि बैठक में दो ही सदस्य मौजूद रहे जिसके चलते अब अगली बैठक बुलाने के लिए तिथि का निर्धारण होगा। जिला परिषद भवन में सुबह से सुरक्षा का कड़ा पहरा रहा। भवन के भीतर मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed