{"_id":"617fe63a49bc7a42df649e9c","slug":"eight-special-buses-will-run-on-diwali-kullu-news-sml3890004101","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर चलेंगी आठ स्पेशल बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर चलेंगी आठ स्पेशल बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। दिवाली पर एचआरटीसी बाहरी राज्यों के लिए आठ स्पेशल बसें चलाएगा। ये बसें दो नवंबर से चलेंगी। निगम मनाली से चंडीगढ़ के लिए चार और मनाली से दिल्ली के लिए भी चार स्पेशल बसें भेजेगा। लंबे और लोकल रूटों के लिए स्पेशल बसें यात्रियों की संख्या देखते हुए बढ़ाई जाएंगी। बता दें कि लोग दिवाली त्योहार अपने घर पर मनाने के लिए पहुंचते हैं। परिवहन निगम ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक बिना परेशानी पहुंचाने की व्यवस्था कर दी है।
गौरतलब है कि हर साल दिवाली से कुछ दिन पहले निगम स्पेशल रूटों पर बसों का संचालन करता है। इस साल भी यात्रियों को सुविधा के लिए निगम मनाली से दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए स्पेशल बसें चलाएगा। कुल्लू से अन्य राज्यों को जाने वाले यात्रियों को ले जाने के अलावा बाहरी राज्यों से कुल्लू के लोगों को भी लाया जाएगा। ग्रामीण रूटों पर स्पेशल बसें यात्रियों की संख्या को देखते हुए चलाई जाएंगी। उधर, एचआरटीसी कुल्लू के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि दिवाली के दौरान यात्रियों को लाने और ले जाने के लिए लंबे रूटों पर आठ बसें भेजीं जाएंगी। दो अक्तूबर को मनाली से चंडीगढ़ के लिए दो और मनाली से दिल्ली के लिए भी दो अतिरिक्त बसें चलेंगी। तीन अक्तूबर को भी दोनों रूटों पर दो-दो बसें चलेंगी।