फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Eight lakh rupees released for construction of Bagi Ayush Wellness Center

Kullu News: बागी आयुष वेलनेस सेंटर निर्माण के लिए आठ लाख रुपये जारी

Wed, 12 Mar 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 12 Mar 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Eight lakh rupees released for construction of Bagi Ayush Wellness Center
जन प्रतिनिधियों ने एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह का आभार जताया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल के बागी में आयुष वेलनेस सेंटर निर्माण के लिए 8 लाख रुपये की धनराशि जारी हो गई है। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों में यहां जल्द आयुष वेलनेस सेंटर स्थापित होने की उम्मीद जगी है।
लिहाजा, इस धनराशि को जारी करने को लेकर ग्राम पंचायत कोठी चैहनी के ग्रामीणों, जन-प्रतिनिधियों ने एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां का आभार जताया है।
विज्ञापन

पंचायत के लोगों और जन प्रतिनिधियों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को लोक निर्माण विश्राम गृह बजौरा में एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह मियां से मिला। एपीएमसी अध्यक्ष ने उपायुक्त से जनहित में बजट जारी करने की अनुशंसा की थी। इसके चलते यह बजट की स्वीकृत हुआ है। उपायुक्त ने इस बजट को अधिशासी अभियंता लोक निर्माण मंडल बंजार को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य मान सिंह, पूर्व समिति सदस्य भोपाल ठाकुर, पूर्व समिति सदस्य उर्मिला देवी, वर्तमान उप प्रधान हेमराज, पूर्व प्रधान कुंभ दास डोगरा, वार्ड पंच ओम प्रकाश, देवेंद्र ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बंजार के निवर्तमान सचिव टेकचंद डोगरा सहित तेजा सिंह, जितेंद्र शर्मा, तनुज, यज्ञ चंद, चेत राम, लाल सिंह, ललित, बालक राम, ओम प्रकाश, किशन, शिव राज, उत्तम राम, हेम ठाकुर, प्रेम भंडारी, अनूप राम ने इस बजट को जारी करने के लिए एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह मियां, उपायुक्त का आभार जताया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed