{"_id":"67fe41bd1f598a45d8085ca1","slug":"efforts-to-help-the-farmers-and-women-of-pangi-kullu-news-c-89-1-ssml1012-145523-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पांगी के किसान और महिलाओं को साधने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पांगी के किसान और महिलाओं को साधने की कोशिश
Wed, 16 Apr 2025 05:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 16 Apr 2025 05:52 AM IST
विज्ञापन
किलाड़ (चंबा)। सूबे के सबसे दुर्गम जनजातीय क्षेत्र पांगी में पहली बार मनाए गए राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पांगी वासियों को कई सौगातें दी हैं। करीब पौने घंटे के अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने पांगी की महिलाओं और किसान-बागवानों को साधने की कोशिश की है। उन्होंने इंदिरा गांधी प्यारी बहना योजना के तहत पांगी की सैकड़ों पात्र महिलाओं को अप्रैल, मई और जून महीने की एक मुश्त 1500-1500 रुपये की राशि प्रदान की। इस दौरान उन्होंने करीब 20 से अधिक महिलाओं को मंच में इस योजना के 4500- 4500 रुपये के चेक वितरित किए जबकि अन्य महिलाओं के खाते में यह राशि ऑनलाइन पड़ेगी। इसे पहले मुख्यमंत्री स्पीति, लाहौल की सभी पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ दे चुके हैं। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से दुर्गम क्षेत्र पांगी की महिलाओं के चेहरे में खुशी देखने को मिली। वहीं, मुख्यमंत्री ने घाटी के हजारों किसानों को भी साधा है। उन्होंने जहां पांगी क्षेत्र के किसानों से 60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से जौ की प्राकृतिक फसल खरीदने की घोषणा की, वहीं पांगी सब डिवीजन को प्राकृतिक खेती के अधीन लाने की पहल का शुभारंभ किया। इससे घाटी के किसान और बागवान लाभान्वित होंगे। किसान देवी सिंह, श्याम लाल और केहर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा से पांगी के किसानों में नई उम्मीद जगी है।
किलाड़ अस्पताल में होगी छह विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती
मुख्यमंत्री ने पांगी वासियों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बड़ी राहत दी है। उन्होंने जिला अस्पताल किलाड़ को अब मॉडल अस्पताल बनाने की घोषणा की है। जहां 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों की जल्द तैनाती की जाएगी। ऐसे में स्वास्थ्य के लिए दर-दर भटकने वाली पांगी की 16,000 जनता को अब पठानकोट और कुल्लू का रुख नहीं करना पड़ेगा।
होम स्टे संचालकों की सालाना पंजीकरण फीस में 50 फीसदी की राहत
पांगी क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने घाटी में 50 होम स्टे संचालकों को भी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने उनकी सालाना पंजीकरण फीस में 50 फीसदी की राहत दी है। अब घाटी के होम स्टे संचालकों को 12,000 रुपये की जगह 6,000 फीस देनी होगी। होम स्टे संचालक अमर सिंह, दुनी चंद और किशन लाल ने कहा कि घाटी में उनके होम स्टे अधिकतर समय में बंद रहते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री ने उनको राहत दी है।