फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Eco-trek started from Darcha Gompa.

Kullu News: दारचा गोंपा से शुरू हुई ईको पदयात्रा

Sun, 20 Sep 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Eco-trek started from Darcha Gompa.
दारचा गोंपा से शुरू हुई वाईडीए की ईको पद यात्रा कोविधायक अनुराधा राणा ने हरी झंडी दिखाकर रवान - फोटो : 1
केलांग (लाहौल-स्पीति)। यंग ड्रग्पा एसोसिएशन गरशा की ओर से पर्यावरण संरक्षण, हिमालय की प्राकृतिक धरोहर को बचाने और विश्व शांति के संदेश के साथ आयोजित ईको पदयात्रा का रविवार को दारचा गोंपा से शुभारंभ हुआ। हिज होलीनेस ग्यालवा डोखंपा रिनपोछे, हिज होलीनेस खमटक रिनपोछे और सोमांग रिनपोछे के पावन आशीर्वाद से यात्रा शुरू हुई। यह यात्रा केलांग, जाहलमा होते हुए त्रिलोकनाथ में संपन्न होगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा सोमवार को जाहलमा पहुंचेगी और मंगलवार को त्रिलोकनाथ में पूरी होगी। तीन दिन में यात्रा में शामिल लोग 120 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे।
विज्ञापन

स्थानीय विधायक अनुराधा राणा ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने सभी पदयात्रियों को शुभकामनाएं दीं। वाईडीए यात्रा कमेटी को अपनी ऐच्छिक निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष दोरजे लारजे, बाल कल्याण समिति चेयरपर्सन शशिकिरण, जिला सोशल मीडिया समन्वयक राहुल ठाकुर और पंचायती राज ब्लॉक अध्यक्ष टशी केसंग सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि ईको पदयात्रा का उद्देश्य हिमालयी क्षेत्र के पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधनों और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना है। यात्रा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और विश्व शांति का संदेश भी दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed