{"_id":"602c00e18ebc3ee9356bf603","slug":"driver-conductor-federaion-elected-kullu-news-sml361219983","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक-परिचालक संघ की कार्यकारिणी चुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक-परिचालक संघ की कार्यकारिणी चुनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश राजकीय अर्ध राजकीय चालक एवं परिचालक महासंघ बंजार खंड के चुनाव मंगलवार को लारजी में हुए, जिसकी अध्यक्षता महासंघ के जिलाध्यक्ष तुले राम ने की। इस दौरान चालकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
महासंघ के महासचिव प्रदीप शर्मा ने कहा कि तारा चंद चालक-परिचालक महासंघ बंजार खंड के अध्यक्ष चुने गए। कौशल्या दास चेयरमैन, रूपचंद महासचिव, तेजा सिंह और प्रेम चंद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बीरबल उपाध्यक्ष, ऐले राम कोषाध्यक्ष, सोहन लाल और पुनेराम सलाहकार चुने। अध्यक्ष तारा चंद ने कहा कि संगठन की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे निष्ठा से निभाया जाएगा। चालकों-परिचालकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। महासंघ के जिला अध्यक्ष तुले राम ने कहा कि जिले में अब चारों खंडों के चुनाव करवाए जा चुके हैं। सात मार्च को जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसमें जिला भर के सदस्य हिस्सा लेंगे। उन्होंने जिला कार्यकारिणी के चुनाव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है। इस दौरान महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोक कुमार, जगन्नाथ, कोषाध्यक्ष हरदयाल, मणिकर्ण खंड के महासचिव वेद राम, चमन आदि मौजूद रहे।