फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Drama festival at Kalakendra from March 1

Kullu News: कलाकेंद्र में नाट्योत्सव एक मार्च से

Sun, 25 Feb 2024 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Drama festival at Kalakendra from March 1
कुल्लू। लालचंद प्रार्थी कला केंद्र में राष्ट्रीय नाट्योत्यव 1 मार्च से मनाया जाएगा। इसमें आठ केंद्र शासित एवं प्रदेशों के नाट्य दल भाग लेंगे। राष्ट्रीय नाट्योत्सव में 1 से 9 मार्च तक रोजाना शाम के समय एक नाटक का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन

कुल्लू की नाट्य संस्था एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन, भाषा एवं संस्कृति विभाग और उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के सहयोग से राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव-2024 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें नौ नाट्य संध्याओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


1 मार्च की शाम एक्टिव मोनाल का हास्य नाटक एक था गधा उर्फ अल्लादाद खां, दो मार्च को चंडीगढ़ की नाट्य संस्था का नाटक एक और द्रोणाचार्य, तीन मार्च को नाट्यांश सोसायटी उदयपुर राजस्थान का हास्य नाटक भगवद्ज्जुकम, चार मार्च को जम्मू की संस्था समूह थियेटर का हास्य नाटक चिट्टा सिंह, 5 मार्च को दिल्ली के नाट्य दल सिली सोलस का नाटक मंडला, छह मार्च को रोहतक हरियाणा स्थित संस्था सप्तक सोसायटी का हास्य नाटक सैयां भये कोतवाल, सात मार्च को उत्तराखंड के पिथौरागढ़़ स्थित नाट्य दल भाव राग ताल अकादमी का नाटक माधो सिंह भंडारी, आठ मार्च को एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन कुल्लू के कलाकारों की ओर से हास्य नाटक भगवान का पूत प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाट्योत्सव का समापन नौ मार्च को अमृतसर की रंगमंच संस्था के नाटक मिट्टी न होवे मतरेई के मंचन से होगा।

एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन के अध्यक्ष केहर सिंह ठाकुर ने कहा कि नाट्योत्सव के लिए कुल्लू में खासा उत्साह है। एसोसिएशन के सदस्य कलाकार नाट्योत्सव को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed