फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Domestic gas cylinder is not being supplied

Kullu News: घरेलू गैस सिलिंडर की नहीं हो रही सप्लाई

Thu, 28 Sep 2023 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Domestic gas cylinder is not being supplied
तंदूर पर खाना बनाते लोग।
कुल्लू। बरसात से सड़कों की तबाही के कारण अब दुर्गम इलाकों में घरेलू गैस सिलिंडर की सप्लाई नहीं पहुंच रही है। रघुपुर घाटी की सड़कों की हालत खस्ता होने से गैस सिलिंडर की सप्लाई नहीं आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिलिंडर खाली होने से लोग चूल्हे और तंदूर पर खाना पकाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

रघुपुर घाटी में लोगों को सिलिंडर खुद आनी ले जाने पड़ रहे हैं, फिर भी सिलिंडर रिफिल नहीं हो रहे हैं। राणाबाग-बालू-लोट सड़क की हालत खस्ता होने से सप्लाई नहीं आ रही है। दूसरी तरफ इंडेन कंपनी से सिलिंडर की सप्लाई पर्याप्त मात्रा में नहीं आ रही है। यह समस्या एक माह से चल रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण हीरा लाल ठाकुर, कुमार सिंह, चमन लाल तथा रमेश चंद का कहना है कि तीन माह से इलाके में गैस सिलिंडर की गाड़ी नहीं आई है। लोग खुद सिलिंडर को रिफिल करवाने के लिए ले जा रहे हैं, वे भी खाली लौट रहे हैं। कहा कि अब चूल्हे पर ही खाना बनाना पड़ रहा है। जिले के दुर्गम इलाकों में दो से तीन माह से गैस सिलिंडर की गाड़ी नहीं पहुंच रही है, मगर शहर में भी सिलिंडर की समस्या एक माह से बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुकिंग के 15 दिन बाद सिलिंडर मिल रहे हैं। सरवरी स्थित इंडेन कंपनी की एजेंसी के मैनेजर राजीव तलवार ने कहा कि गैस सिलिंडर की सप्लाई में दिक्कत आ रही है। पहले 15 दिन और अब आठ दिन बाद सप्लाई जा रही है। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक शिव राम का कहना है कि अभी गैस सिलिंडर की समस्या चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed