फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   doctor not from six year in chc

छह सालों से स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं

Sun, 10 Apr 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, न्यूली (कुल्लू)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, न्यूली (कुल्लू)। Updated Sun, 10 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन

सैंज घाटी का आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र शैंशर छह वर्षों से चौकीदार के सहारे चल रहा है। विभाग आयुर्वेदिक केंद्र में सालों से डॉक्टर उपलब्ध नहीं करवा पाया है। आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र शैंशर में स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलने के कारण तीन पंचायतों की करीब पांच हजार की आबादी को इलाज के लिए कुल्लू या बंजार जाना पड़ रहा है। इसके कारण समय के साथ-साथ उनका काफी खर्चा भी हो जाता है।

विज्ञापन


 आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह के विधानसभा क्षेत्र में ही स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गई हैं। जिसको लेकर स्थानीय जनता में भारी रोष है। स्थानीय निवासी प्रेम सिंह, दीपन कुमार, पवन शर्मा, राहुल ठाकुर, मोती राम, मीरा देवी, राजकुमार, हीरा लाल, सोहन सिंह ने कहा कि शैंशर, देहुरीधार और गाड़ापारली पंचायत के दो दर्जन गांवों के लोगों को आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र पिछले छह वर्षों से चौकीदार के सहारे है। बंजार के विधायक कर्ण सिंह के आयुर्वेद मंत्री बनने के बाद उन्हें उम्मीद जगी थी कि इस केंद्र में जल्द डॉक्टर की तैनाती होगी, लेकिन मंत्री बनने के एक साल बाद भी कर्ण सिंह कुछ नहीं कर पाए हैं। लोगों ने मांग की है कि आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में जल्द डॉक्टर की नियुक्ति की जाए जिससे लोगों को इलाज के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इस संबंध में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. बसंत ने कहा कि मामला ध्यान में है। मामले को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। आदेश मिलते ही यहां पर डॉक्टर की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed