फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   District Council President-Vice President upset due to increase in honorarium

Kullu News: मानदेय बढ़ाने से जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष गदगद

Sat, 17 Feb 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
District Council President-Vice President upset due to increase in honorarium
कुल्लू। प्रदेश सरकार ने बजट में पंचायत राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि की है। जिला परिषद अध्यक्षों के मानदेय में 4,000 तो उपाध्यक्षों का मानदेय 3,000 रुपये बढ़ाया है। मानदेय बढ़ाने से कुल्लू और लाहौल-स्पीति के जिला परिषद अध्यक्षों ने खुशी जताई और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया।
विज्ञापन

...
मानदेय को जनता की सेवा में खर्च किया जाता है। सरकार ने बजट में 4,000 रुपये की वृद्धि की है। इसे भी समाज सेवा में लगाया जाएगा। सरकार ने जो राशि बढ़ाई, इससे जरूरतमंदों की मदद की जाएगी।
विज्ञापन

-पंकज परमार, अध्यक्ष जिला परिषद कुल्लू
...
अभी तक जो भी मानदेय मिल रहा है, उसे कोविड में दिया गया। उसके बाद आपदा राहत कोष में मानदेय दिया गया। सरकार ने 3,000 रुपये का मानेदय बढ़ाया है। इस राशि को बीमार और गरीब लोगों पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बीर सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष जिला परिषद कुल्लू

...
मुख्यमंत्री ने जिला परिषद अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के मानदेय में वृद्धि की है। इसके लिए सीएम का आभार व्यक्त करते हैं। बढ़े हुए मानदेय को भी जनता की सेवा पर ही खर्च किया जाएगा।

-अनुराधा राणा, अध्यक्ष जिला परिषद लाहौल-स्पीति
...
अब मानदेय 18,000 रुपये हुआ है। मुख्यमंत्री ने 3,000 रुपये की वृद्धि की है। सभी पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय को बढ़ाया है। पहले यह 500-1000 रुपये बढ़ता था लेकिन कांग्रेस सरकार ने इसमें अच्छी वृद्धि की है।
-राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष, जिला परिषद लाहौल-स्पीति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed