{"_id":"798b7217166c66300eb03a401b196fce","slug":"discussion-on-pensioners-issues-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यर्थ के कार्यों पर धन खर्च न करें डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यर्थ के कार्यों पर धन खर्च न करें डीसी
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 10 Oct 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संघ की शनिवार को सरवरी में बैठक हुई। अध्यक्षता संघ के कुल्लू खंड प्रधान जेएन शर्मा ने की। इस दौरान संघ के प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बैठक में प्रस्ताव पारित कर आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह से मांग की गई कि वह उपायुक्त कुल्लू को सलाह दें कि व्यर्थ के कामों पर अनावश्यक व्यय न करें। इसकी बजाय उन कार्यों पर धनराशि स्वीकृत करें, जो जनता के हित में है। जो काम जनता की मांग के अनुसार हैं। संघ 13 अक्तूबर को आशा क्लब सरवरी में मंत्री कर्ण सिंह को सम्मानित करेगा। वहीं, प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कुछ स्वयंभू नेताओं के कहने पर जेसीसी की बैठक बुलाई है। जबकि संघ ने इस बैठक को स्थगित करने का आग्रह किया है। अभी तक इसमें एक गुट के 108 तथा पेंशनर्स संघ के तीन सदस्य ही रखे गए हैं। इसलिए मुख्यमंत्री जेसीसी की बैठक को स्थगित करें। एचआरटीसी पेंशनरों को अगस्त तक पेंशन मिली है। इसके बाद की पेंशन अभी तक जारी नहीं हो सकी है। इसलिए पेंशनरों की पेंशन जल्द जारी की जाए। पेंशनर्स कल्याण संघ ने ऊर्जा मंत्री तथा बिजली बोर्ड अध्यक्ष से मांग की है कि सभी उपभोक्ताओं को बिजली बिलों में पचास प्रतिशत सब्सिडी दी जाए। 1-4-2015 से बढ़ाई गई पानी की दरों को तुरंत वापस लिया जाए।
विज्ञापन
इस दौरान संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूरनदेव शर्मा, प्रदेश सचिव अशोक शर्मा, प्रदेश कार्यालय सचिव केआर ठाकुर, प्रदेश संगठन सचिव हेमा शर्मा, जिला प्रधान प्रेमचंद, एचआरटीसी प्रदेश प्रचार सचिव माधोकैलाश शर्मा, सूदन सिंह, हेमचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन