फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Direct bus from Udaipur to Kullu

Kullu News: उदयपुर से कुल्लू चले सीधी बस

Tue, 09 Apr 2024 10:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Direct bus from Udaipur to Kullu
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। तांदी से तिंदी तक के ग्रामीण परिवहन निगम से उदयपुर से कुल्लू के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक बस उदयपुर से कुल्लू के लिए वाया केलांग चल रही है। इसमें यात्रियों को किराया भी 30 रुपये ज्यादा देना पड़ रहा है। उदयपुर से पहली बस सुबह आठ बजे केलांग के लिए निकलती है।
विज्ञापन

ऐसे में उदयपुर क्षेत्र के यात्रियों को कुल्लू जाने के लिए पहले केलांग पहुंचना पड़ रहा है और यहां दूसरी बस पकड़ कर कुल्लू जाना पड़ रहा है। इससे कुल्लू जाने वाले यात्रियों तांदी जीरो प्वाइंट से केलांग के बीच 30 रुपये अतिरिक्त किराया देना पड़ रहा है। उदयपुर से एक सवारी को वाया केलांग 370 रुपये देने पड़ रहे है जबकि उदयपुर से सीधे कुल्लू का प्रति सीट किराया 340 रुपये है।
विज्ञापन

ऐसे में उदयपुर उपमंडल के लोग उदयपुर से कुल्लू के लिए सीधी बस चलाने की मांग कर रहे हैं। उदयपुर वार्ड के ब्लाॅक समिति सदस्य शीला देवी, त्रिलोकनाथ पंचायत प्रधान दिनेश कुमार तथा बलदेव शर्मा ने निगम प्रबंधन से आग्रह किया है कि उदयपुर से कुल्लू के लिए सीधी बस चलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीला देवी ने कहा कि दोपहर बाद भी उदयपुर से एक बस सीधे कुल्लू के लिए चलाई जाए ताकि तिंदी से लेकर तांदी तक के लोग लाभान्वित हो सकें। बलदेव शर्मा ने कहा कि बस में सवारियों की भारी भीड़ होने से कई यात्रियों को खड़े-खड़े ही सफर करना पड़ता है। उदयपुर से कुल्लू जाने वाले यात्रियों को तांदी जीरो प्वाइंट से केलांग तक 14 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। एचआरटीसी केलांग डिपो की क्षेत्रीय प्रबंधक राधा देवी ने बताया कि लोगों की सुविधा को देखते हुए अड्डा प्रभारी केलांग को जल्द उदयपुर से कुल्लू के लिए सीधी बस चलाने के निर्देश दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed