फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dhaman bridge remained closed for four hours instead of three

तीन की बजाय चार घंटे बंद रहा धामण पुल

Wed, 20 Apr 2022 10:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Dhaman bridge remained closed for four hours instead of three
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। औट-सैंज एनएच 305 पर बालीचौकी स्थित धामण पुल बुधवार को तीन की बजाय चार घंटे तक बंद रहा। इससे सैकड़ों लोगों को परेशानी हुई, जबकि पुल के दोनों ओर सड़क पर तीन किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी।

हालांकि पुल बंद रहने की सूचना एनएच के अधिकारियों ने पहले ही लोगों को दे दी थी। दरअसल इस धामण पुल की प्लेटें, गाडर व नट वोल्ट टूट गए थे। इसकी मरम्मत के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने बुधवार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक पुल बंद रखा। इससे वाहन चालक वाया थलौट-पंजाई होकर बालीचौकी से बंजार पहुंचे। इस दौरान वाहन चालकों को कई किलोमीटर तक अतिरिक्त सफर करना पड़ा। एनएच-305 के सहायक अभियंता टहल सिंह शर्मा ने बताया कि धामण पुल बंद रहने की सूचना पहले ही लोगों को दी है। भारी भरकम वाहनों के चलते पुल फिर क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद पुल को ठीक कर यातायात बहाल किया गया है। पुल बंद रहने से लोगों को कुछ परेशानी झेलनी पड़ी है। बता दें कि लंबे समय से धामण पुल दर्जनों बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। इसकी सुध भी सरकार और संबंधित नेशनल हाईवे अथॉरिटी नहीं ले रहा है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed