{"_id":"662a5bd6b1477ff4c10975dc","slug":"devta-raval-rishi-left-for-chai-kullu-news-c-89-1-ssml1012-121460-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: च्वाई के लिए रवाना हुए देवता रावल ऋषि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: च्वाई के लिए रवाना हुए देवता रावल ऋषि
Thu, 25 Apr 2024 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 25 Apr 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। देवी-देवताओं की वास स्थली कुल्लू घाटी में बैसाख मेलों का आयोजन हो रहा है। लोग देवी-देवताओं को अपने घर बुलाकर मन्नत को पूरा कर रहे हैं। ऐसे में रघुपुरघाटी के अधिष्ठाता देवता रावल ऋषि वीरवार को च्वाई के दौरे पर रवाना हुए। देवता अपने देवालय फनौटी से ढोल-नगाड़ों की थाप पर रवाना हुए और शाम को पहले पड़ाव में पटारना गांव पहुंचे।
देवता का बतोट, मनछानी तथा पटारना गांव में भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीण महिलाओं ने थाली में धूप और प्रसाद देवता को अर्पित किया। कारदार लाल चंद ठाकुर ने कहा कि देवता पहली बार च्वाई के दौरे पर जा रहे हैं। देवता को एक भक्त ने बुलाया है। कहा कि वीरवार शाम को देवता पटारनी नाग की वास स्थली पटारना पहुंचे हैं। शुक्रवार सुबह देवता च्वाई के लिए रवाना होंगे। देवता के दर्शन के लिए जगह-जगह लोग उमड़ रहे हैं। संवाद