{"_id":"68e3fd2fd065d778dc0319a2","slug":"devotees-were-overwhelmed-after-seeing-the-shiva-family-together-kullu-news-c-89-1-klu1001-158724-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शिव परिवार को एक साथ देख भाव-विभोर हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शिव परिवार को एक साथ देख भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
Mon, 06 Oct 2025 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान एक साथ शिव परिवार देवता बिजली महादेव, माता पार्वती, देवता कार्तिके
एक साल बाद हुआ भव्य देवमिलन, दर्शनों के लिए लगा रहा तांता
अस्थायी शिविर में पहुंचे माता पार्वती, कार्तिक स्वामी और गणेश
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में देवी-देवताओं का देवमिलन श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
सोमवार को दशहरा में एक बेहद खास नजारा देखने को मिला। शिव परिवार को एक साथ देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। घाटी के अधिष्ठाता देवता बिजली महादेव, माता पार्वती चौंग, कार्तिक स्वामी सिमसा, गणेश भगवान घुड़दौड़ के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। खास बात यह रही कि एक साल बाद फिर शिव परिवार एक साथ हुआ। सोमवार सुबह के समय देवता बिजली महादेव की पूजा-आराधना हुई। इसके बाद सिमसा के देवता कार्तिक स्वामी माता पार्वती के अस्थायी शिविर में पहुंचे। माता और पुत्र का देवमिलन देख श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। माता पार्वती, कार्तिक स्वामी, देवता गणेश सभी बिजली महादेव के अस्थायी शिविर में पहुंचे। यहां बिजली महादेव से देवमिलन किया। यह नजारा बेहद आकर्षक था। दशहरा का ही मौका होता है कि जब शिव परिवार एक साथ एकत्रित होता है। श्रद्धालुओं में शिव परिवार के दर्शनों को लेकर खुशी देखने को मिली।
बिजली महादेव के अस्थायी शिविर में दर्शनों के लिए आए ओमप्रकाश ने कहा कि दशहरा में ही शिव परिवार के दिव्य दर्शन होते हैं। श्रद्धालुओं ने शिव परिवार के समक्ष शीश नवाकर घाटी की सुख-शांति की कामना की है।
--