{"_id":"60805bc58ebc3e7c1a0b60f7","slug":"devotees-reached-at-bhagvan-raghunath-temple-kullu-news-sml3680854134","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान रघुनाथ के मंदिर में नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान रघुनाथ के मंदिर में नवाया शीश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिले में बुधवार को रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रामनवमी पर जिला कुल्लू के आराध्य भगवान रघुनाथ की विशेष पूजा-अर्चना हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान रघुनाथ के दरबार सुल्तानपुर में शीश नवाया।
श्रद्धालुओं ने रघुनाथ के दर्शन कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। हालांकि कोरोना के चलते इस बार मंदिरों में दर्शन के लिए नियमों का पालन करते हुए अधिक भीड़ नहीं लगी। साथ ही मंदिर में भंडारे सहित बड़े आयोजन नहीं हो पाए। इससे पहले रामनवमी पर जिले के कई मंदिरों में भजन-कीर्तन के साथ भंडारे भी लगाए जाते थे। कोरोना के चलते इस बार यह संभव नहीं हो पाया। इसके बावजूद श्रद्धालुओं में रामनवमी का उत्साह कम नहीं हुआ। मास्क पहनकर ही श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे। मणिकर्ण में श्रीराम मंदिर, नग्गर में ठावा मंदिर, हरिपुर में ठाकुर माधोराय मंदिर में रामनवमी पर विशेष पूजा की गई। उधर उपमंडल बंजार के विभिन्न देवालयों में भी रामनवमी का पर्व सूक्ष्म तरीके से मनाया गया। लोगों ने कन्या पूजन किया। नगर पंचायत बंजार के अंतर्गत आने वाले दुआला मेले को भी सूक्ष्म तरीके से मनाया गया। भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना के बीच रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। मंदिर में सामाजिक दूरी और मास्क का पूरा ख्याल रखा गया।