{"_id":"6ab019a3455a17b002024fac","slug":"devotees-inconvenienced-by-the-lack-of-seating-arrangements-at-the-thirot-festival-kullu-news-c-89-1-ssml1015-187254-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: थिरोट उत्सव में बैठने की व्यवस्था न होने से श्रद्धालु परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: थिरोट उत्सव में बैठने की व्यवस्था न होने से श्रद्धालु परेशान
विज्ञापन
कुल्लू। ग्राम पंचायत पुर्थी के थांदल गांव में शनिवार को आयोजित ऐतिहासिक थिरोट उत्सव में लंगर के दौरान बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। उत्सव में दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। लंगर की व्यवस्था तो की गई, लेकिन बैठने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं होने के कारण कई श्रद्धालुओं को खुले आसमान के नीचे बैठकर भोजन करना पड़ा।
श्रद्धालुओं ने कहा कि लंगर की व्यवस्था अच्छी थी, लेकिन बैठने के लिए उचित स्थान नहीं मिलने से दिक्कत हुई। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। ऐसे में लंगर के साथ श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था भी पहले से सुनिश्चित की जानी चाहिए।
पंजीकृत युवक मंडल थांदल के प्रधान काली दास शर्मा और सचिव देवराज ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था में रही कमी को ध्यान में रखा गया है। भविष्य में श्रद्धालुओं के लिए बैठने की उचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को अगले आयोजनों में बेहतर व्यवस्था उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।