फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Devotees gathered to watch Devkhel

Kullu News: देवखेल देखने के लिए उमड़ पड़े श्रद्धालु

Sun, 14 Apr 2024 10:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to watch Devkhel
जिया में बारिश के बीच परिक्रमा पर निकले देवता बिजली महादेव।
कुल्लू। भुंतर के समीप जिया गांव में विरशू मेला मनाया जा रहा है। तीन दिवसीय विरशू मेले में दूसरे दिन रविवार को बारिश के बीच मुकुट सजाकर देवता बिजली महादेव गांव की परिक्रमा के लिए निकले। सुबह करीब 11:00 बजे देवता बिजली महादेव की परिक्रमा शुरू हुई। देवता ने गांव की ढोल नगाड़ों की थाप पर परिक्रमा की। इससे पहले देवता बिजली महादेव के रथ पर मुकुट सजाया गया। इसे विशेष प्रकार के फूलों से बनाया गया है। सालभर में इस मुकुट को केवल एक बार ही लगाया जाता है।
विज्ञापन

परिक्रमा के बाद देवता मंदिर पहुंचे और देवखेल हुई। रविवार शाम करीब 6:00 बजे शमशी की माता ज्वाला भी लाव-लश्कर के साथ जिया मेले में पहुंचीं। माता ज्वाला का देवता बिजली महादेव के साथ भव्य देवमिलन हुआ। इस देवमिलन को देखने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। वहीं मेले में महिलाओं की ओर से लालड़ी नृत्य भी किया गया। महिलाओं का लालड़ी नृत्य सबके आकर्षण का केंद्र रहा। देवता बिजली महादेव के दर्शन के लिए मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दूर-दूर से आए हुए श्रद्धालुओं ने देवता के समक्ष शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

जिया पंचायत के प्रधान संजू पंडित ने कहा कि सोमवार को मेले का समापन होगा। मेले में आए हुए मेहमानों की ग्रामीणों की ओर से खूब खातिरदारी की जा रही है। मेले को लेकर जिया गांव में उत्सव का माहौल बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed