{"_id":"67605af27b3e183ffa0d3144","slug":"devotees-gathered-to-see-lord-narasimha-kullu-news-c-89-1-ssml1015-137030-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: देवता नरसिंह के दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: देवता नरसिंह के दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु
Mon, 16 Dec 2024 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 16 Dec 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
अपर सुल्तानपुर में पूर्णाहुति से हवन-पाठ का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय के अपर सुल्तानपुर में देवता नरसिंह के मंदिर में तीन दिन तक हवन-पाठ हुआ। मंदिर में सोमवार को पूर्णाहुति के साथ हवन का समापन हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया गया।
मंदिर में देवता के दर्शनों के लिए पूरा दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आराध्य देवता के समक्ष शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। 14 से 16 दिसंबर तक चले हवन-पाठ और जागरण से क्षेत्र भक्तिमय रहा।
देवता नरसिंह के कारदार मदन लाल भारद्वाज ने कहा कि देव परंपरा का निर्वहन करते हुए हवन-पाठ करवाया गया। पहले दिन शनिवार को हवन का विधि-विधान से शुभारंभ हुआ। दूसरे दिन हवन-पाठ के साथ शाम के समय जागरण हुआ। अंतिम दिन सोमवार को पूर्णाहुति डाली गई। श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया गया। तीन दिन तक मंदिर में देवता नरसिंह के दर्शन पाने के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन
--