फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Devlok descended on Devdhara... Kullu covered itself with the blanket of faith

Kullu News: देवधरा पर उतरा देवलोक... कुल्लू ने ओढ़ी आस्था की चादर

Wed, 01 Oct 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 01 Oct 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Devlok descended on Devdhara... Kullu covered itself with the blanket of faith
देव महाकुंभ में शामिल होने के लिए लाव-लश्कर के साथ पहुंचे 150 से अधिक देवी-देवता
विज्ञापन

वाद्ययंत्रों की स्वलहरियों से गूंज उठी घाटी, अस्थायी शिविराें में दिनभर में व्यस्त रहे देवलू
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। देव महाकुंभ में इस बार घाटी का हर कोना भक्तिमय ऊर्जा से सराबोर हो उठा है। 150 से अधिक देवी-देवताओं के भव्य लाव-लश्कर और वाद्ययंत्रों की स्वरमालाओं ने न केवल घाटी को गूंजाया, बल्कि आपदा के बाद के अंधकार को मिटाकर एक नई उम्मीद और उत्साह की लौ जला दी है।
गांव-गांव से उमड़े श्रद्धालु और देवलू अपनी आस्था और प्रेम के साथ सांस्कृतिक महोत्सव को जीवंत कर रहे हैं। यह न केवल धार्मिक एकता का प्रतीक है, बल्कि कुल्लू की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अदम्य आत्मा का शानदार उत्सव भी है।
विज्ञापन

दशहरा में शामिल होने के लिए बुधवार को 150 से अधिक देवी-देवता अठारह करडू की सौह ढालपुर में पहुंच गए हैं। वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों से पूरी घाटी गूंज उठी। देवताओं के आने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। नाचते-गाते देवलूओं ने दशहरा की शोभा बढ़ाई। अस्थायी शिविर लगाने और अन्य व्यवस्थाएं करने में देवलू दिनभर व्यस्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 9:00 बजे से ढालपुर में देवताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। आउटर सराज के देवता दोपहर 12:00 बजे तक अस्थायी शिविरों में पहुंचे। इसके बाद रथ सजाने का कार्य शुरू हुआ। ढोल-नगाड़ों की धुनों पर देवरथों को अस्थायी शिविर में सजाया गया। देवता खुडीजल सहित अन्य देवताओं के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। शाम करीब 4:45 पर बंजार घाटी के देवता शृंगा ऋषि भी ढालपुर पहुंचे। अन्य देवी-देवता भी लाव-लश्कर के साथ ढालपुर पहुंचे।
घाटी के अधिष्ठाता बिजली महादेव शाम करीब 5:15 बजे टापू पहुंचे। पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त होने के बाद बिजली महादेव बैली ब्रिज से होकर दूसरी तरफ गए। करीब 6:00 बजे बिजली महादेव रघुनाथपुर पहुंचे। भगवान रघुनाथ का बिजली महादेव से देवमिलन हुआ। इसके बाद बिजली महादेव भगवान रघुनाथ के मंदिर के समीप विराजमान हुए। बिजली महादेव के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा। दशहरा के लिए वीरवार को बिजली महादेव भगवान रघुनाथ के साथ ढालपुर आएंगे।
--

दशहरा के लिए कई देवी-देवता ढालपुर पहुंच गए हैं। कुछ देवता वीरवार को पहुंचेंगे। देवी-देवता भगवान रघुनाथ से देवमिलन के लिए रघुनाथपुर जाएंगे। इसके बाद देवता अपने अस्थायी शिविरों में विराजमान होंगे। - दोत राम ठाकुर, अध्यक्ष, जिला देवी-देवता कारदार संघ



--
आपदा को भूल देवताओं के साथ निकले लोग
आपदा के दौरान कुल्लू जिला में काफी अधिक क्षति हुई है। ऐसे में आपदा को भूल गांवों से लोग अपने-अपने देवताओं के साथ निकले। कुल्लू दशहरा में लगभग हर क्षेत्र और गांवों से देवता आ रहे हैं। देवलुओं में दशहरा को लेकर काफी उत्साह है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed