फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dev Takrasi reached Loshati village in parikrama

Kullu News: परिक्रमा में लोशटी गांव पहुंचे देव टकरासी

Sun, 08 Sep 2024 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dev Takrasi reached Loshati village in parikrama
परिक्रमा के दौरान लोशटी गांव में देवता टकरासी नाग का आशीर्वाद लेती एक नन्ही बच्ची।
कुल्लू। रघुपुरघाटी के अधिष्ठाता देवता टकरासी नाग देहुरी मेले के बाद से क्षेत्र की परिक्रमा पर निकले हैं। शनिवार को देवता लोशटी गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने देवता का स्वागत किया।
विज्ञापन

अपने हारियान क्षेत्र के दौरे पर निकले टकरासी नाग लगौटी, टकरासी, बिशलाधार और मुहान पंचायत के कई गांवों का दौरा करेंगे। बताया जा रहा है कि देवता का टकरासी हिल पर नया मंदिर बन रहा है। दशहरा के बाद नवंबर में इसकी प्रतिष्ठा होगी। इससे पहले देवता नाग परिक्रमा कर रहे हैं।
विज्ञापन

देवता के कारदार अमर सिंह और देवलू सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि शनिवार को देवता लोशटी गांव पहुंचे हैं। यहां से देवरथ रोहड़ीधार, कलांगी, डिगेढ और पकरेड़ आदि गांव जाएगा। कारदार ने कहा कि दशहरा की तैयारियां शुरू की जाएंगी और देवता पूरे लाव लश्कर के साथ कुल्लू दशहरा में भाग लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed