फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dev Pundarik Rishi, the presiding deity of Banyogi, rode in the new chariot

नए रथ में सवार हुए बनोगी के अधिष्ठाता देव पुंडरिक ऋषि

Wed, 08 Dec 2021 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dev Pundarik Rishi, the presiding deity of Banyogi, rode in the new chariot
सैंज में देवता पुंडरिक ऋषि की प्रतिष्ठा में करनाल व नरसिंगों को बजाते बजंतरी। - फोटो : Kullu
कुल्लू/न्यूली। सैंज में देवता पुंडरिक ऋषि के देवरथ की प्रतिष्ठा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का दौरान रद्द होने से लोगों में मायूसी हाथ लगी है। मुख्यमंत्री के देवता कारज में शामिल होने के लिए घाटी के लोगों के साथ देव समाज के लोग करीब दो सप्ताह से तैयारियां में लगे हुए थे। लेकिन उनकी सभी तैयारियां धरी की धरी रह गई। देवता की प्रतिष्ठा में जिला कुल्लू के बंजार, कुल्लू, मनाली, आनी और निरमंड के साथ मंडी जिला के लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन

हालांकि लोगों ने देव कारज में देवता पुंडरिक ऋषि से सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद लिया। मगर मुख्यमंत्री का दौरा अचानक रद्द होने से लोगों को मायूस होना पड़ा। इसके लिए लोग सुबह से ही बनोगी के सराहन में जुटना शुरू हो गए गए थे। पिछले सप्ताह यहां एक खेत में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड में मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर की सफल लैंडिंग भी हुई थी। वहीं मौसम भी साफ था, बावजूद मुख्यमंत्री के नहीं आने से घाटी के लोगों की उम्मीदों को झटका लगा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के एक दिवसीय दौरे से सैंज क्षेत्र के लोगों को किसी बड़ी घोषणा की आस थी और वहीं एनएचपीसी के प्रभावित लोगों को स्थाई नौकरी को लेकर मुख्यमंत्री से मिलना था। हालांकि देवता पुंडरिक ऋषि के रथ की प्रतिष्ठा को देव परंपरा के अनुसार पूरा किया गया। देवता पुंडरिक ऋषि नए रथ में सवार हो गए हैं। सुबह प्रतिष्ठा समारोह में देवता का रथ देवालय से बाहर निकले और लोगों को आशीर्वाद दिया। समारोह में माता दूर्गा बनोगी तथा श्रीनाग सुचैहण के रथ भी शामिल हुए। कारदार लोतम राम ने कहा कि देवता के रथ की प्रतिष्ठा को देवविधि अनुसार पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed