{"_id":"63fa4b98a63acaef89034927","slug":"dev-khudijal-will-participate-in-mandi-mahashivratri-next-year-kullu-news-c-19-1-71369-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अगले साल मंडी महाशिवरात्रि में भाग लेंगे देव खुडीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अगले साल मंडी महाशिवरात्रि में भाग लेंगे देव खुडीजल
Sat, 25 Feb 2023 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 25 Feb 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। अगले साल मंडी महाशिवरात्रि में भाग लेने के लिए देवता खुडीजल मंदिर कमेटी ने मंडी के राजा ओमेश्वर सेन तथा स्थानीय प्रशासन से मुलाकात की। मंदिर कमेटी ने देवता के बारे में मंडी के राजा को अवगत करवाया।
इस पर उन्होंने देवता खुडीजल को मंडी महाशिवरात्रि में लाने की बात कही। देवता खुडीजल के कारदार शेर सिंह, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कुमार दत्त शर्मा और पुजारी रूप लाल शर्मा ने कहा कि आजादी के अमृतकाल के बाद पहली बार देवता खुडीजल ने अगले साल महाशिवरात्रि मेले में भाग लेने का निर्णय लिया है।
इसको लेकर देवता खुडीजल का मंडी में पंजीकरण भी कर दिया है। कहा कि समिति के बुलावे पर मंडी गए थे और इस दौरान मंडी के राजा ओमेश्वर सेन के साथ मंडी के प्रशासन और सर्व देवता समिति से मुलाकात कर देवता के बारे में बताया गया। कारदार ने कहा कि आजादी से पूर्व देवता खुडीजल राजाओं के बुलावे पर मंडी महाशिवरात्रि में भाग लेते थे।
विज्ञापन
इस मौके पर देवता के गूर चमन शर्मा, भगत राम, गुलाब सिंह, दलीप शर्मा, देवेंद्र कुमार, कारदार खूब राम, तमेश कुमार, पवन कुमार, घनश्याम, अरविंद कुमार और जीवन सिंह मौजूद रहे।
............................
फाग मेले में देवता नहीं, कमेटी जाएगी रामपुर
कुल्लू। शिमला जिले के तीन माह के लंबे दौरे के बाद देवता खुडीजल रामपुर फाग मेले में शामिल नहीं होंगे। इस बारे में मंदिर कमेटी ने नगर परिषद रामपुर को अवगत करवा दिया है। हालांकि मंदिर कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल 9 फरवरी को रामपुर जाएगा और अगले साल देवता को ले जाने को लेकर चर्चा की जाएगी। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कुमारदत्त शर्मा और पुजारी रूप लाल शर्मा ने कहा कि रामपुर फाग मेला कमेटी को फोन से देवता के इस बार भाग न लेने की सूचना दे दी है। संवाद