फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Descendants of Mata Hidimba reached Manali from Nagaland

Kullu News: नगालैंड से मनाली पहुंचे माता हिडिंबा के वंशज

Tue, 14 May 2024 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Descendants of Mata Hidimba reached Manali from Nagaland
मनाली माता हिडिंबा के मेले में पहुंचे नागालैंड और असम के लोग
मनाली (कुल्लू)। महाभारत काल से जुड़ी कई बातों को आप जानते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक जगह ऐसी भी है, जहां आज भी महाभारत काल के महाबली भीम की पत्नी हिडिंबा के वंशज रहते हैं। जी हां, नगालैंड के दीमापुर के लोग स्वयं को माता हिडिंबा के वंशज मानते हैं। मंगलवार को ढूंगरी में माता हिडिंबा की जयंती पर शुरू हुए मेले का साक्षी बनने के लिए नगालैंड से लगभग 25 लोग यहां पहुंचे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को माता हिडिंबा की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित जागरा में उन्होंने शिरकत की। मंगलवार को माता का आशीर्वाद लिया। उनका कहना है कि दीमापुर की महाभारत काल की विरासत आज भी पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है। यहां आज भी हिडिंबा का वाड़ा है। दीमापुर को कभी हिडिंबापुर के नाम से जाना जाता था। यहीं पर हिडिंबा ने भीम से विवाह किया था। यहां बहुलता में रहने वाली डिमासा जनजाति के लोग खुद को भीम की पत्नी हिडिंबा का वंशज मानते हैं। माता हिडिंबा के पुजारी रमन कुमार शर्मा ने बताया कि तीन वर्षों से डिमासा समुदाय के लोग मेले में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed