{"_id":"6a8dd54f8c2a00c4c70561ca","slug":"department-alert-regarding-health-low-quality-products-to-be-inspected-kullu-news-c-89-1-ssml1015-184982-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सेहत के लिए विभाग सतर्क, निम्न गुणवत्ता के उत्पादों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सेहत के लिए विभाग सतर्क, निम्न गुणवत्ता के उत्पादों की होगी जांच
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में उत्सवों का दौर जारी है। इस बीच लोग बीमारियों की चपेट में न आएं, इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। विभागीय टीमें जिले के पांचों स्वास्थ्य खंडों के अंतर्गत आने वाली राशन की दुकानों, ढाबों और होटलों का औचक निरीक्षण करेंगी। खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जाएंगे और जांच में खामियां पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिले में अब आगामी तीन माह तक उत्सवों का दौर दिवाली तक रहेगा। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी लोगों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने की योजना बनाई है।
विभागीय टीमें विभिन्न क्षेत्राें में औचक निरीक्षण करेंगी। कमी दिखने पर खाद्य पदार्थ के सैंपल भरे जाएंगे और इन सैंपल को विभागीय प्रयोगशाला कंडाघाट जांच के लिए भेजा जाएगा। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने कहा कि त्योहारी सीजन में निम्न गुणवत्ता के उत्पाद बाजार में न आएं, इसके लिए निगरानी बढ़ाई जा रही है। विभागीय टीम खाद्य पदार्थों पर नजर रखेगी और कमियां मिलने पर जांच करवाई जाएगी। सैंपल जांच में खामियां पाई गईं तो कंपनी और विक्रेताओं पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद