फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Deodar saplings planted at Kharahal School.

Kullu News: खराहल स्कूल में रोपे देवदार के पौधे

Sat, 08 Aug 2026 05:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
Deodar saplings planted at Kharahal School.
स्काउट एवं गाइड ग्रुप ने किया पौधरोपण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खराहल में शनिवार को स्काउट एवं गाइड ग्रुप ने पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यालय परिसर में देवदार के करीब 50 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान दोत राम राणा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट जिला कुल्लू देव ठाकुर तथा विद्यालय के कर्मचारी रामचंद और भागचंद ने भी भाग लिया।

स्काउट मयंक पटेल, वंश, अंशु ठाकुर, निशांत, हिमेश, रेहान, सुशील, रोनित, मनीष, मोहित, प्रेम तथा गाइड ममता, एकजोत, प्रतीक्षा, खुशबू, मानवी, सृष्टि, अवनी, मधु और निवेदिता ने पौधरोपण में सहयोग किया। बच्चों ने पौधरोपण के साथ-साथ विद्यालय परिसर में साफ-सफाई अभियान भी चलाया। प्रधानाचार्य चिमन लाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में स्काउट एवं गाइड ग्रुप को विशेष सहयोग दिया। इस अवसर पर सभी स्काउट एवं गाइड सदस्यों ने पृथ्वी को हरा-भरा, स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की शपथ ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed