{"_id":"696a6b2ea960a16614060060","slug":"demand-to-run-bus-from-banjar-to-delhi-chandigarh-kullu-news-c-89-1-klu1002-166777-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बंजार से दिल्ली-चंडीगढ़ के लिए बस चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बंजार से दिल्ली-चंडीगढ़ के लिए बस चलाने की मांग
Fri, 16 Jan 2026 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 16 Jan 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल के लोगों ने बंजार से दिल्ली-चंडीगढ़ और धर्मशाला के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग की है। इस मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल उपमंडलाधिकारी बंजार पंकज शर्मा से मिला और लिखित मांग पत्र सौंपकर बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
यह प्रतिनिधि मंडल बंजार के व्यापार मंडल प्रधान परमेश शर्मा के नेतृत्व में मिला और उपमंडलाधिकारी के माध्यम से सरकार को यह मांग पत्र प्रेषित कया। लोगों ने कहा है कि क्षेत्र के पर्यटन पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। अगर इन शहरों के लिए बंजार से सीधी बस सेवा शुरू होती है तो इससे क्षेत्र के पर्यटन को काफी फायदा पहुंचेगा और साथ में स्थानीय लोगों को भी सीधी बस सेवा का लाभ मिल सकेगा।