{"_id":"13f3ad73a2f5540e94b70f98f5df9d41","slug":"delimition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपं भुंतर और बंजार के वार्डों का परिसीमन प्रकाशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपं भुंतर और बंजार के वार्डों का परिसीमन प्रकाशित
ब्यूरो, अमर उजाला/कुल्लू
Updated Tue, 17 Nov 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। नगर पंचायत भुंतर और बंजार के सभी वार्डों के परिसीमन को भी अंतिम रूप से प्रकाशित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कंवर ने इसकी अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि परिसीमन के संबंध में प्राप्त सभी आपत्तियों या आक्षेपों पर व्यापक विचार-विमर्श के बाद इन दोनों नगर पंचायतों के सभी वार्डों के परिसीमन को अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि परिसीमन के अंतिम प्रकाशन की प्रतियां नगर पंचायत कार्यालयों को भी भेज दी गई हैं। आम जनता की जानकारी के लिए इन्हें नगर पंचायतों के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित करने के आदेश दिए गए हैं।
वार्ड नंबर-1 शमशी का क्षेत्र उत्तर में एसएसबी कैंप की बाउंड्री व आईटीआई से शुरू होकर दक्षिण में फॉरेस्ट कॉलोनी, पूर्व में ब्यास नदी और पश्चिम में नगर पंचायत के अंतिम छोर तक रखा गया है। वार्ड नबंर-2 छोटी शमशी का क्षेत्र उत्तर में फॉरेस्ट कॉलोनी रोड से लेकर दक्षिण में कुष्ठ रोग अस्पताल को जाने वाली गली पर समाप्त होगा। वार्ड-3 छोटी शमशी-2 में भुंतर चौक से तेगूबेहड़ की ओर जाने वाली गली, बाईपास और ब्यास पुल के बीच का क्षेत्र शामिल किया गया है। वार्ड-4 भुंतर बाईपास में नेशनल हाईवे से ऊपर का क्षेत्र जोकि भुंतर चौक से तेगूबेहड़ की ओर जाने वाली गली से आरंभ होकर शाढ़ाबाई नाले पर समाप्त होगा। वार्ड-5 भुंतर मिडल एरिया में पुराने रोड व हाईवे के बीच का क्षेत्र शामिल किया गया है, जो उत्तर में भुंतर चौक से आरंभ होगा तथा दक्षिण में पुराने रोड व हाईवे के संगम पर समाप्त होगा। वार्ड-6 भुंतर लोअर एरिया में पुराने रोड से नीचे का क्षेत्र शामिल है, जो उत्तर में बाईपास से आरंभ होगा। दक्षिण में शाढ़ाबाई नाले पर समाप्त होगा। वार्ड-7 पारला भुंतर की सीमा उत्तर में वन विभाग के विश्राम गृह से आरंभ होगी तथा दक्षिण में गड़सा रोड पर कर्म चंद राणा के मकान पर समाप्त होगी।
खुंदन पुल से धारूधार नाला तक और नीचे की ओर जिभी खड्ड तक वार्ड नंबर-1 धारूधार का क्षेत्र रहेगा। वार्ड-2 दुआला का क्षेत्र धारूधार नाले से दुआला तक और मेला ग्राउंड के पक्के रास्ते से नीचे जिभी खड्ड तक निर्धारित किया गया है। इसमें लोअर बाजार व बाबा बालकनाथ मंदिर के आसपास का क्षेत्र भी शामिल है। वार्ड-3 मेन बाजार में दुआला एरिया को जाने वाले रास्ते व रियानाला के बीच का क्षेत्र होगा। इसमें मुख्यत: मेन बाजार व अस्पताल के आसपास का क्षेत्र रहेगा। वार्ड-4 लोअर शेगलू में रियानाला से शेगलू बाजार के पक्के रास्ते तक का क्षेत्र, बरडा पुल, लोअर शेगलू व सूरज कॉलोनी को शामिल किया गया है। वार्ड-5 घेड़ीगाड़ में घेड़ीगाड़ एरिया के अलावा शेगलू बाजार का कुछ हिस्सा, अपर हरिजन बस्ती को जाने वाला रास्ते के आसपास क्षेत्र भी शामिल है। वार्ड-6 अपर शेगलू में अपर शेगलू के अलावा शेगलू नाला से ऊपर की ओर जाने वाले रास्ते के आसपास की बस्ती शामिल है। वार्ड-7 में अपर बंजार को शामिल किया गया है।