{"_id":"6a393fb77ec7de4ff00ab9a4","slug":"deliberated-on-promoting-organic-farming-kullu-news-c-89-1-ssml1012-179553-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जैविक खेती को बढ़ावा देने पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जैविक खेती को बढ़ावा देने पर किया मंथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतलीकूहल (कुल्लू)। मनाली भाजपा किसान मोर्चा की पतलीकूहल में सोमवार को बैठक हुई। इसमें जैविक खेती को बढ़ावा देने और किसानों के हित में संचालित योजनाओं पर चर्चा की गई।
किसान मोर्चा मनाली के अध्यक्ष सुशील ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने किसानों को जैविक बीज, प्राकृतिक उर्वरक और रासायनिक कीटनाशकों के स्थान पर जैविक विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जैविक खेती संबंधी प्रशिक्षण कार्यशालाओं के आयोजन, उत्पादों के बेहतर विपणन और केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने की बात कही।
जिला परिषद सदस्य जिंदू ठाकुर ने कहा कि मनाली क्षेत्र की पर्यावरणीय संवेदनशीलता को देखते हुए जैविक खेती समय की आवश्यकता है। जोगिंद्र मेहरा ने युवा किसानों को प्रोत्साहित करने तथा सहकारी समितियों के माध्यम से उनके उत्पादों का उचित मूल्य सुनिश्चित करने पर बल दिया। बैठक में जिला किसान मोर्चा महामंत्री मदन वर्मा, मंडल किसान मोर्चा महामंत्री कृष्ण सोनी, शिव चंद सहित कई किसान एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद