फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Delegation from 'Sutradhar Kala Sangam' meets the DC

Kullu News: डीसी से मिला सूत्रधार कला संगम का प्रतिनिधिमंडल

Fri, 16 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Delegation from 'Sutradhar Kala Sangam' meets the DC
उपायुक्त को 49 वर्षों की गतिविधियों की दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सूत्रधार कला संगम कुल्लू का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन की अध्यक्षता में उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा (आईएएस) से मिला। इस दौरान दिनेश सेन ने कुल्लवी परंपरा के अनुसार उपायुक्त को टोपी और मफलर पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें संस्था की 49 वर्षों की गतिविधियों का विवरण और स्वागत पत्र भेंट किया।
प्रतिनिधिमंडल ने संस्था की कला, संस्कृति एवं समाजसेवा से जुड़ी गतिविधियों के साथ युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। उपायुक्त ने अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के बाद दोबारा बैठक करने और संस्था को सामाजिक कार्यों, विशेषकर नशा निवारण के प्रयासों में सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में कंवर वीरेंद्र सिंह, सुंदर श्याम महंत, तिलक राज चौधरी, हितेश गोगी, मंजू लता शर्मा और भारत भूषण आचार्य शामिल रहे। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि सूत्रधार कला संगम इस वर्ष अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। संस्था राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हिमाचली संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन पदक भी अपने नाम कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed