Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Deity Satyanarayan will set out on a tour of the Banjar Valley starting tomorrow.

Kullu News: कल से बंजार घाटी के दौरे पर निकलेंगे देवता सत्यनारायण

Sun, 22 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Deity Satyanarayan will set out on a tour of the Banjar Valley starting tomorrow.
देवता सत्य नारायण।
कुल्लू। रघुपुर घाटी के आराध्य देवता सत्यनारायण पहली बार बंजार घाटी के शिल्ह चलौहन गांव के दौरे पर जा रहे हैं। देवता सत्यनारायण 24 नवंबर को सुबह 10 बजे अपने देवालय फनौटी से रवाना होंगे। जलोड़ी दर्रा होते हुए देवता की रथ यात्रा सोझा गांव पहुंचेगी, जहां देवता का रात्रि ठहराव होगा। इसके बाद 25 नवंबर को देवता की रथ यात्रा शिल्ह चलौहन के लिए रवाना होगी। यहां जल देवता से देव मिलन होगा। देवता सत्यनारायण का यह दौरा करीब एक सप्ताह तक चलेगा।
विज्ञापन

देवता के कारकून चमन ठाकुर ने बताया कि शिल्ह चलौहन में देवता का तीन से चार दिनों तक ठहराव रहेगा। पहली बार देवता का बंजार घाटी के शिल्ह चलौहन पहुंचना दोनों घाटियों के बीच देव परंपराओं और आपसी सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूती प्रदान करेगा। उधर, बंजार घाटी के शिल्ह चलौहन क्षेत्र के लोगों में देवता सत्यनारायण के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है। देवता के कारकून चमन ठाकुर, कुमार सिंह, किशोरी लाल, धर्म सिंह, खेमराज और टीकम राम ने कहा कि देवता के बंजार दौरे को लेकर पूरी रघुपुर घाटी के हारियानों में खुशी का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed