फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Deity Juani Mahadev welcomed at many places

Kullu News: देवता जुआणी महादेव का जगह-जगह हुआ स्वागत

Thu, 03 Oct 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Deity Juani Mahadev welcomed at many places
देवता जुआणी महादेव का जगह-जगह हुआ स्वागत
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन लाव-लश्कर के साथ पहुंचे मौहल
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। नवरात्र का दौर शुरू होते ही देवी-देवताओं के अनुष्ठान और देउली का दौर भी कुल्लू में शुरू हो गया है। वीरवार को खराहल घाटी के देवता जुआणी महादेव लाव-लश्कर के साथ मौहल पहुंचे। देवता की ओर से यहां देव परंपरा का निर्वहन किया जाएगा। शुक्रवार को देवता जुआणी महादेव कारकूनों के साथ अपने देवालय लौट जाएंगे। इससे पहले दोपहर बाद देवता जुआणी महादेव अपने देवालय से निकले। देवता रामशिला होते हुए शाम करीब पौने चार बजे ढालपुर पहुंचे। इससे पहले कुल्लू शहर में देवता जुआणी महादेव का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत किया। देवता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गौरतलब है कि जिले में कई अन्य देवताओं के पास भी नवरात्र शुरू होने के बाद देउली आदि शुरू हो गई हैं। यह सिलसिला नवरात्र समाप्त होने तक जारी रहेगा। देवता जुआणी महादेव के कारदार ओमप्रकाश महंत ने कहा कि देवता शुक्रवार को अपने देवालय लौटेंगे। देवालय लौटने पर हारियानों की ओर से देवता का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed