फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Deepika gave an excellent speech

Kullu News: दीपिका ने दिया बेहतरीन भाषण

Sat, 17 Feb 2024 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Deepika gave an excellent speech
कुल्लू। राजकीय बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान सेउबाग में नशा निवारण सप्ताह मनाया गया। इसमें प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। संस्थान के विद्यार्थियों ने भाषण, पोस्टर मेकिंग तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिताएं नशा मुक्त भारत विषय के तहत करवाई गईं। भाषण प्रतियोगिता में इलेक्ट्रिकल ट्रेड तृतीय वर्ष की छात्रा दीपिका शर्मा प्रथम, सिविल ट्रेड तृतीय तृतीय वर्ष की छात्रा तनीषा द्वितीय तथा ऑटो मोबाइल ट्रेड तृतीय वर्ष के छात्र विक्रांत ने तृतीय स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग में स्मृति ने प्रथम, तनीषा ने द्वितीय तथा अंशुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सात्विक ठाकुर और निशांत ने पहला, मनप्रीत सिंह और सारांश ने दूसरा और युगल एवं नीरज ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। राजकीय बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान सेउबाग में शुक्रवार को जिला पर्यटन अधिकारी सुनयना शर्मा ने विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के प्रधानाचार्य नीरज उप्पल ने कहा कि छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक के साथ अन्य गतिविधियां भी नियमित तौर पर करवाई जाती हैं, ताकि वे प्रतियोगिताओं के लिए सक्षम बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed