फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Deepak Tal Lake opened for tourists

Kullu News: सैलानियों से लिए खुली दीपक ताल झील

Fri, 03 May 2024 09:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
Deepak Tal Lake opened for tourists
लाहौल के कोकसर के समीप किरकिटिंग बर्फ के दीदार को पहुंचे पर्यटक।-संवाद
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल के जिस्पा क्षेत्र में पर्यटन कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। जिला प्रशासन ने सैर सपाटे के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए 3,750 मीटर की ऊंचाई पर स्थित दीपक ताल झील को खोल दिया है। पर्यटक सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक ही दीपक ताल झील की ओर आवाजाही कर सकेंगे।
विज्ञापन

सुबह-शाम कड़ाके की ठंड होने पर पर्यटक यहां बर्फ से ढकी वादियों का भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं। दीपक ताल झील मनाली-लेह सड़क पर पर्यटन स्थल जिस्पा से 20 और जिला मुख्यालय केलांग से 43 किमी दूर है। पर्यटन व्यवसायी बलदेव ने बताया कि दीपक ताल झील पर्यटकों के लिए खुलते ही जिस्पा और उसके पास क्षेत्र में रौनक बढ़ जाएगी। लाहौल-स्पीति पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने बताया कि दारचा से दीपक ताल सड़क सभी वाहनों के लिए खोल दी है।
विज्ञापन

इसके लिए बाकायदा समय भी निर्धारित किया है। पर्यटक सुबह 9:00 बजे से दीपक ताल की तरफ जा सकते हैं और दोपहरबाद 3:00 बजे उन्हें लौटना होगा। यहां पर मौसम कभी भी करवट बदल सकता है और बर्फबारी होने पर पर्यटक किसी मुसीबत में न फंसे इसके लिए आवाजाही के लिए समय निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की सुरक्षा के लिए दारचा में पुलिस चेक पोस्ट स्थापित की है। यात्री अपना पंजीकरण करवाने के बाद इस क्षेत्र की तरफ जा सकते हैं। उधर, दारचा-शिंकुला सड़क 26 अप्रैल शाम पांच बजे के बाद से बंद है। जानकारी के मुताबिक शिंकुला के आसपास चार-पांच जगहों पर ग्लेशियर गिरे हैं और उनके हटाने का काम चल रहा है। बीआरओ अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम तक शिंकुला दर्रा बहाल हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed