फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Debris in Parvati river, flow stopped due to accumulation of rocks, water reached five houses

पार्वती नदी में मलबा, चट्टानें जमा होने से रुका बहाव, पांच घरों तक पहुंचा पानी

Sun, 10 Jul 2022 09:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
Debris in Parvati river, flow stopped due to accumulation of rocks, water reached five houses
मणिकर्ण घाटी के चोज में बादल फटने के बाद लोगों के घरों तक पहुंचा पार्वती नदी का पानी। -संवाद - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। चोज नाले में बादल फटने से आई बाढ़ का मलबा और चट्टानें पार्वती नदी के बीचोबीच जमा हो गए हैं। नदी का बहाव रुकने से पांच घरों तक पानी पहुंच गया है। इससे मकान गिरने का डर भी सता रहा है। पानी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। घरों के सभी रास्ते पानी भरने से बंद हो गए हैं। परिवार के लोग अपने घर के साथ अपनी सुरक्षा को लेकर सहमे हुए हैं।

घरों के चारों तरफ पार्वती नदी को पानी भर गया है। हालांकि मकान मालिकों ने पार्वती नदी के बीचोबीच एकत्रित हुए चोज नाले के मलबे व चट्टानों को हटाने के लिए जेेेसीबी का प्रावधान किया था। पार्वती नदी का जलस्तर उफान पर होने से जेसीबी उसे पार नहीं कर पाई। ऐसे में चोज गांव के पांच घरों को खतरा बना हुआ है। पीड़ित गिरीश तथा खेेख राम ने कहा कि बाढ़ का मलबा व कुछ चट्टानें पार्वती नदी के बीच में आ गई और नदी का जलस्तर रुकने से उनके घर डूबने लगे हैं। तीन दिनों से यह समस्या और भी विकराल हो गई है। अगर उनकी मदद नहीं हुई तो उनके घर पानी में डूब कर गिर जाएंगे। उन्होंने सरकार व जिला प्रशासन से हेलीकाप्टर से जरिये यहां के लिए जेेेसीबी मशीन भेजने की मांग की है। कहा कि यहां के लिए मशीनरी को लाने का दूसरा कोई भी विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed