फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Debris entered the school building due to landslide

Kullu News: भूस्खलन से स्कूल भवन में घुसा मलबा

Wed, 30 Jul 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 30 Jul 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Debris entered the school building due to landslide
थाटीबीड़ स्कूल भवन के भीतर घुसा मलबा और पत्थर। जागरूक पाठक
थाटीबीड़ में लगातार हो रही बारिश से हुआ भूस्खलन, भवन को बढ़ा खतरा
विज्ञापन

निरीक्षण करने पहुंचे विधायक सुरेंद्र शौरी, लोगों से लिया हालात का जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाटीबीड़ के भवन में भूस्खलन से मलबा और पत्थर घुस गए। इससे स्कूल भवन के एक छोर को नुकसान पहुंचा है।
भूस्खलन के कारण स्कूल भवन पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। लोगों के अनुसार यदि क्षेत्र में बारिश का दौर जारी रहा तो भवन को काफी नुकसान पहुंच सकता है। लोगों ने शिक्षा विभाग के साथ प्रशासनिक अधिकारियों से भी भवन को हुए नुकसान का जायजा लेने की मांग की है। भूस्खलन को रोकने के लिए उचित उपाय करने का आग्रह किया है।
बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया। उनके साथ स्थानीय पंचायत प्रधान दीवान वर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों एवं ग्रामीणों से बातचीत कर हालात की जानकारी ली। शीघ्र उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। पंचायत प्रधान दीवान ठाकुर उप-प्रधान प्रेम सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--

असुरक्षित भवन की मरम्मत जरूरी : शौरीविधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि सरकार की लापरवाही से शिक्षण संस्थानों की अनदेखी हो रही है। प्राकृतिक आपदाएं हालात को और अधिक खराब कर रही हैं। थाटीबीड़ स्कूल का भवन बच्चों के लिए असुरक्षित हो चुका है। इसकी शीघ्र मरम्मत और पुनर्निर्माण जरूरी है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को इस भवन को तत्काल असुरक्षित घोषित करने, छात्रों की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed