फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dead body of a teenager recovered, mutilated body of another found

एक किशोर का शव बरामद, दूसरे का क्षत-विक्षत शव मिला

Tue, 16 Aug 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a teenager recovered, mutilated body of another found
मनाली (कुल्लू)। ब्यास के तेज बहाव से टूटी अस्थाई पुलिया चार दिन पहले ही बनाई गई थी। इस पुलिया से सोलंग गांव को जोड़ा गया था।
विज्ञापन

ब्यास नदी में आई बाढ़ ने जहां इस पुलिया को तोड़ दिया वहीं इसे पार कर रहे दो किशोर भी बह गए। इससे दोनों की मौत हो गई। दोनों किशोर मेले से लौट रहे थे। मंगलवार को प्रशासन ने एक किशोर का शव बाहंग के पास बरामद किया, जबकि दूसरे किशोर का आधा शव मिला है। उसके दूसरे हिस्से की तलाश के लिए प्रशासन और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है। करीब चार दिन पहले ही नदी के ऊपर अस्थाई पुलिया का निर्माण किया गया था।
सोमवार को दिनभर बारिश से ब्यास उफान पर आ गई। दोपहर के समय सोलंग से लौटते वक्त कुछ लोग पुलिया को पार कर रहे थे। अचानक नदी के तेज बहाव से पुलिया ढह गई। इस हादसे में तीन लोग किसी तरह से नदी तट की ओर निकल गए, लेकिन दो किशोर पुलिया के साथ बह गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सूचना मिलते ही उपमंडलाधिकारी मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर और उप पुलिस अधीक्षक मनाली हेम राज वर्मा मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने दोनों किशोरों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। देर शाम तक तीन टीमें बनाकर किशोरों की तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

दूसरे दिन सुबह मिले शव
मंगलवार सुबह 6:00 बजे प्रशासन ने फिर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। रेस्क्यू टीम को सोलंगनाला के पास सोलंग वैली रिजार्ट के समीप एक किशोर का आधा शव मिला। दूसरे किशोर का शव बांहग के पास बरामद हुआ। पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने नदी के बीचोंबीच फंसे शव को बाहर निकाला। किशोरों की पहचान कृष्ण (13) पुत्र हीरा लाल निवासी गौशाल और राहुल (17) पुत्र हरी राम निवासी बटाहर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को सौंपा राहुल का शव
राहुल का शव परिजनों को सौंप दिया है, जबकि कृष्ण के शरीर का आधा हिस्सा ही मिल पाया है। उसके दूसरे हिस्से की तलाश जारी है। इसमें प्रशासन के साथ लोग, युवक मंडल और महिला मंडल मदद कर रहे हैं। पीड़ित परिवारों को 50-50 हजार रुपये की फौरी दी गई है।
डॉ. सुरेंद्र ठाकुर, उपमंडलाधिकारी मनाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed