फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   dead body

बंजार के जिभी नाले में मिला युवक का शव

Fri, 14 Feb 2020 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
dead body
बंजार के जिभी में मृतक युवक का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची विशेष जांच टीम। - फोटो : Kullu
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जिभी के पास नाले में शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे के बाद एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक जिभी में ही एक गेस्ट हाउस में काम करता था। लेकिन साथ बहते नाले में 21 वर्षीय युवक का शव मिलने से पूरी घाटी में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत कैसे हुई, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। परिजन और ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक युवक दो दिनों से लापता चल रहा था और जिभी के ही एक गेस्ट हाउस में पिछले दो वर्षों से कार्य कर रहा था। युवक के लापता होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने बंजार थाने में युवक की तलाश के लिए आग्रह किया। इसके बाद परिजन और बंजार थाना से पुलिस की एक टीम गेस्ट हाउस में युवक का पता लगाने के लिए पहुंची और कुछ तथ्य जुटाने के पश्चात आसपास तलाश शुरू की। गेस्ट हाउस के थोड़ी दूर करीब 50 फीट नीचे नाले की ओर की गई तलाशी में युवक का शव नाले में पानी में पड़ा मिला। युवक की पहचान हेम राज पुत्र कुर्म दत्त निवासी गांव डोघर कोटला के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि गेस्ट हाउस को सुंदरनगर के युवक की ओर से लीज पर लिया गया है। युवक की हत्या का अंदेशा जताते हुए डीएसपी बिन्नी मिन्हास ने एफएसएल की टीम को सूचित किया। इसके बाद मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का दौरा कर जांच की तथा शव को पानी से बाहर निकाला। घटनास्थल पर मौजूद ग्राम पंचायत कोटला के प्रधान टिकम राम, उपप्रधान बलबीर, प्रेम राणा, संजय कुमार, वार्ड पंच वेद राम, डोला सिंह, तेजा सिंह, डाबे राम, केहर सिंह ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी तथा पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि बंजार के जिभी में एक युवक का शव नाले में पानी के बीच पड़ा मिला है। युवक की मौत कैसे हुई इसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed