{"_id":"5e402d388ebc3ee5be4c8a65","slug":"dead-body-kullu-news-sml323800720","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाहन में ब्यास में मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाहन में ब्यास में मिला महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में समाहन के पास ब्यास नदी में एक महिला का शव मिला है। घाटी में दो दिनों के भीतर ही ब्यास में दो शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस को रविार को सूचना मिली थी कि मनाली के पास समाहन में ब्यास नदी में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि मनाली-लेह मार्ग पर समाहन में ब्यास नदी के किनारे मिले शव की पहचान भूमिका जसवाल पत्नी हरीश जसवाल निवासी मनाली के रूप में हुई है। कहा कि महिला के परिजनों ने शनिवार को पुलिस स्टेशन मनाली में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। उसके परिजनों ने बताया था कि शुक्रवार शाम को महिला घर से स्कूटी लेकर निकली थी। लेकिन शनिवार तक घर वापस नहीं लौटी। उन्होंने बताया कि स्कूटी से ही कुछ दूरी पर ही महिला शव ब्यास नदी के किनारे से बरामद किया गया। एसपी ने कहा कि महिला की मौत कैसे हुई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। परिवार के लोगों के बयानों को भी कलमबद्ध का दिया है।