{"_id":"3e073cb105e1e1edecd7a516b98336d8","slug":"dead-body-found-at-bhunter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुंतर में ब्यास किनारे मृत मिला लापता राकेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुंतर में ब्यास किनारे मृत मिला लापता राकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 25 Sep 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुंतर में ब्यास नदी के किनारे एक शव मिला है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस केस में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई है।
विज्ञापन
हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक उन्हें भुंतर में ब्यास नदी किनारे एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की। उसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। युवक की शिनाख्त भुंतर के शिलारोगी न्यूली निवासी राकेश (18) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
परिजनों ने तीन दिन पहले भुंतर थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस पता लगा रही है कि यह हादसा है या फिर किसी ने सुनियोजित षड्यंत्र के तहत युवक को मौत के घाट उतार दिया है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस इस केस में हर पहलु को ध्यान में रखकर छानबीन आगे बढ़ा रही है। परिजनों के बयान भी कलमबंद किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि युवक की मौत पानी में डूबने से हुई है या इसे मार कर ब्यास किनारे छोड़ दिया गया था। जल्द सारी स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन