फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   DC flagged off nutrition rally

Kullu News: पोषण रैली को डीसी ने किया रवाना

Mon, 02 Sep 2024 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
DC flagged off nutrition rally
महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में जिला कुल्लू में 7वें राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान जागर
कुल्लू। महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में जिले में 7वां राष्ट्रीय पोषण माह का सोमवार से शुभारंभ किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पोषण आहार जागरूकता रैली को उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने बताया कि एक माह तक चलने वाले कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनीमिया, वृद्धि निगरानी, पूरक आहार, समग्र पोषण थीम पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। पोषण, स्वस्थ और स्तनपान के महत्व आदि के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। उपायुक्त ने पोषण माह के प्रभावी सुचारु आयोजन में सभी जनप्रतिनिधियों, पंचायती राज संस्थाओं, स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों, सहयोगी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला एवं युवा मंडलों आदि को अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
विज्ञापन

इस मौके पर जागरूकता रैली उपायुक्त कार्यालय से प्रदर्शनी मैदान तक निकाली गई। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी कुल्लू डाॅ. पदम देव शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी कुल्लू गजेंद्र ठाकुर, कुल्लू वृत्त के पर्यवेक्षक, पोषण स्टॉफ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed